फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gemini Weekly Horoscope (10-16 April): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 09 Apr 2023 12:23 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए है। सप्ताह के पूर्वार्ध में ही आपकी कोई बड़ी कामना पूरी होने पर घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।
विज्ञापन
Gemini Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिथुन 

विज्ञापन

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए है। सप्ताह के पूर्वार्ध में ही आपकी कोई बड़ी कामना पूरी होने पर घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को सप्ताह की शुरुआत में ही कारोबार में खासा लाभ होगा। बाजार में फंसा धन भी अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा। संचित धन में वृद्धि होगी। यदि आप लंबे समय से भूमि, भवन या वाहन खरीदने की योजना बना रहे थे तो इस सप्ताह आपकी यह मनोकामना पूरी हो सकती है। कामकाजी महिलाओं के लिए यह सप्ताह बेहद लकी साबित होगा। रोजी-रोजगार में उन्नति से कार्यक्षेत्र ही नहीं बल्कि घर-परिवार में भी मान-सम्मान बढ़ेगा। पूर्व में किसी योजना में लगाए धन से लाभ प्राप्त होगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ इस सप्ता आपका बेहतर तालमेल देखने को मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
 
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा और श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें