फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gemini Weekly Horoscope (6 to 12 january): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 05 Jan 2025 11:47 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Saptahik Mithun Rashifal: मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो आपको अपने कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से खूब सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिथुन 

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो आपको अपने कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से खूब सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी क्योंकि वे आपके बने-बनाए काम को बिगाड़ने के लिए साजिश रच सकते हैं। इस सप्ताह अपने कार्य को दूसरे के भरोसे छोड़ने की भूल बिल्कुल न करें अन्यथा काम के बिगड़ने पर आपके हाथ से कोई महत्पूर्ण जिम्मेदारी निकल सकती है। सप्ताह के मध्य में मौसमी बीमारी से शारीरिक कष्ट मिल सकता है। इस दौरान आपको अपने खानपान एवं जीवनशैली को सही रखने की बहुत ज्यादा आवश्यकता रहेगी।

व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध अत्यधिक शुभ और लाभप्रद साबित होगा। इस दौरान कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं सुखद और लाभदायी साबित होगी। आपकी बाजार में साख बढ़ेगी। इस दौरान खर्चों पर नियंत्रण होने से आर्थिक स्थिति सुधरेगी। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में सहभागिता करते हुए नजर आएंगे। खट्टी-मीठी तकरार के साथ दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। प्रेम संबंध में लव पार्टनर के साथ अच्छी ट्यूनिंग बनी रहेगी। 

 

उपाय: प्रतिदिन गणपति की दूर्वा चढ़ाकर पूजा करें। बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें