फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gemini Weekly Horoscope (06-12 March): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 05 Mar 2023 01:56 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत से ही आपके सोचे हुए कार्य पूरे होते हुए नजर आएंगे।
विज्ञापन
Gemini Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिथुन 

विज्ञापन

मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत से ही आपके सोचे हुए कार्य पूरे होते हुए नजर आएंगे। नौकरीपेशा लोगों के लंबित कार्य पूरे होंगे और उन्हें मनचाही प्रगति और पद -प्रतिष्ठा हासिल होगी। करियर-कारोबार के लिए की गई यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। व्यवसाय से संबंधित किए प्रयास में अपेक्षा के अनुरूप प्रगति होती हुई नजर आएगी और पूर्व में किसी योजना में किया निवेश बड़े लाभ का कारण बनेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी शुभचिंतक की मदद से परिवार या लव पार्टनर के साथ उपजे मतभेद दूर होंगे। घर से संबंधित किसी समस्या का समाधान निकालते समय पिता का विशेष सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंध की दृष्टि से समय अनुकूल है। किसी के सामने प्रेम का प्रस्ताव रखने पर मंजूर हो जाने की संभावना बन रही है, वहीं पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध में नजदीकियां बढ़ेंगी। खान-पान सही रखें अन्यथा पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान गणेश की दूर्वा चढ़ाकर गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें