फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gemini Weekly Horoscope (06-12 Feb): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 05 Feb 2023 02:49 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में कार्यों में भले ही कुछेक कठिनाई आए लेकिन सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको चीजें अपने हक में होती नजर आएंगी।
विज्ञापन
Gemini Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिथुन 

विज्ञापन

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में कार्यों में भले ही कुछेक कठिनाई आए लेकिन सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको चीजें अपने हक में होती नजर आएंगी। सप्ताह की शुरुआत में करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा में आपको अपनी सेहत और सामान दोनों का खूब ख्याल रखने की जरूरत बनी रहेगी। इस दौरान छात्रों का मन पढ़ाई-लिखाई से उचट सकता है। अपने क्षेत्र से बाहर काम करने वालों और कमीशन एवं टारगेट ओरिएंटेड काम करने वालो को मानसिक तनाव व बेचैनी बनी रहेगी। उन्हें मनचाही सफलता पाने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। इस दौरान मौसमी बीमारी के प्रति सतर्क रहें और अपनी दिनचर्या, खान-पान आदि का खूब ख्याल रखें। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध सुख और सफलता लिए रहेगा। इस दौरान किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से कोई बड़ी उलझन सुलझ जाने से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। सप्ताह के अंत में लव पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 
उपाय: प्रतिदिन गणपति की उपासना और बुधवार के दिन हरी मूंग की दाल दान करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें