फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gemini Weekly Horoscope (04 July To 10 July 2022): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह?

Mon, 04 Jul 2022 12:15 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सप्ताह की शुरुआत में ही आपको रोजी-रोजगार के लिए नए अवसर प्राप्त होंगे। हालांकि इस दौरान आप किस ओर कदम बढ़ाए और क्या निर्णय लें इसे लेकर काफी असमंजस की स्थिति में रहेंगे।
विज्ञापन
जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह? - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिथुन

विज्ञापन

मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह किस्मत दरवाजे पर दस्तक देती हुई नजर आएगी। सप्ताह की शुरुआत में ही आपको रोजी-रोजगार के लिए नए अवसर प्राप्त होंगे। हालांकि इस दौरान आप किस ओर कदम बढ़ाए और क्या निर्णय लें इसे लेकर काफी असमंजस की स्थिति में रहेंगे। ऐसे में किसी शुभचिंतक या विशेषज्ञ की राय लेना आपके लिए बेहतर साबित होगा। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। उन्हें दूसरे संस्थानों से बड़े ऑफर मिल सकते है, लेकिन उसे स्वीकार करते समय चिंतन-मंथन और कार्य संबंधी जानकारी और सैलरी आदि को लेकर स्पष्ट कर लेना उचित रहेगा, अन्यथा आपको बाद में परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। यदि आप व्यवसाय में बीते कुछ समय से मंदी का सामना कर रहे थे तो यह सप्ताह आपके लिए राहत देने वाला होगा। आपको कारोबार में मनचाहा लाभ और उसे बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय से लाभ होगा। सप्ताह के मध्य में आपको अपनी सेहत पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत रहेगी क्योंकि इस दौरान आप मौसमी बीमारी के शिकार हो सकते हैं अथवा कोई पुरानी बीमारी दोबारा से उभर सकती है। इस दौरान आपको संतान की शिक्षा, विवाह आदि से जुड़ी चिंता सताएगी। प्रेम संबंध में अपने लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी करने से बचें, अन्यथा उसमें दरार आ सकती है। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी का पूरा सहयोग और समर्थन मिलता रहेगा। 
उपाय: प्रतिदिन पीपल पर जल चढ़ाएं और भगवान विष्णु की पूजा और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें