मिथुन
यह सप्ताह आपके लिए सामान्य सुख और उन्नति कारक रहेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को बाजार में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। कुला मिलाकर इस सप्ताह आपको कारोबार में अपेक्षा के अनुरूप कम लाभ मिल पाएगा। यदि आप व्यवसाय या फिर प्रापर्टी में पूंजी निवेश करने की सोच रहे हैं तो ऐसा करने से पहले अपने शुभचिंतकों की राय जरूर लेनी चाहिए अन्यथा आपको बड़ा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। भूलकर भी जल्दबाजी में इस संबंध में कोई बड़ा निर्णय न लें। सप्ताह के मध्य में आपको घर की जरूरत से जुड़ी अथवा सुख-सुविधा की चीजों पर बड़ी राशि खर्च करनी पड़ सकती है। पारिवारिक अथवा पैतृक संपत्ति से जुड़े मसले को सुलझाने में कोई वरिष्ठ व्यक्ति अथवा कोई विश्वासपात्र मित्र काफी मददगार साबित होगा। इस सप्ताह आपका पूजा, पाठ, दान, जप आदि धार्मिक कार्यों में कम मन लगेगा। युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। यदि आप विदेश में अपने करियर या कारोबार के लिए प्रयासरत हैं तो उसमें कुछ एक अड़चनें आ सकती हैं। प्रेम-प्रसंग में कुछ एक अड़चनें आ सकती हैं। किसी बात को लेकर एक दूसरे के प्रति विश्वास आदि में कमी हो सकती हैं। लव पार्टनर हो या फिर लाइफ पार्टनर उसके साथ बेहतर तालमेल बिठाने के लिए आपको स्वयं की तरफ से प्रयास करने होंगे। जीवनसाथी की सेहत भी आपकी चिंता का विषय बनेगी।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश की दूर्वा चढ़ाकर गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।