फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gemini Weekly Horoscope (02-08 Oct): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 01 Oct 2023 05:01 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सप्ताह के पूर्वार्ध में भाई अथवा बहन के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है, हालंकि सप्ताह के उत्तरार्ध तक स्वजनों के साथ उपजी गलतफहमियां किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से दूर हो जाएंगी और एक बार फिर आपके रिश्ते पटरी पर आ जाएंगे।
विज्ञापन
Gemini Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिथुन 

विज्ञापन

मिथुन राशि के जातकों के इस सप्ताह अधूरे काम पूरे होंगे। व्यक्ति विशेष की मदद से बीते लंबे समय से चली आ रही किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा। इस सप्ताह से आर्थिक समस्याएं धीरे-धीरे दूर होती नजर आएंगी। आपको सौभाग्य का सहयोग धीरे-धीरे ही सही लेकिन मिलता हुआ दिखाई देगा। पारिवारिक सुख की दृष्टि से समय मध्यम फलकारी है। ऐसे में रिश्ते-नातों को बेहतर बनाए रखने के लिए बात-व्यवहार में सावधानी बरतें। सप्ताह के पूर्वार्ध में भाई अथवा बहन के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है, हालंकि सप्ताह के उत्तरार्ध तक स्वजनों के साथ उपजी गलतफहमियां किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से दूर हो जाएंगी और एक बार फिर आपके रिश्ते पटरी पर आ जाएंगे।
विज्ञापन


सप्ताह के उत्तरार्ध में नौकरीपेशा लोगों के कामकाज में बदलाव हो सकता है। आपको नई जिम्मेदारी मिलने अथवा तबादले के योग बनेंगे। कारोबार की दृष्टि से यह समय शुभ साबित होगा। व्यवसाय से जुड़ी की गई कोई बड़ी डील आपके लिए गुडलक का कारण बनेगी। कारोबार के संबंध में की गई यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को सुखद समाचार मिल सकता है। प्रेम संबंध में आ रही बाधाएं दूर होंगी। परिजन आपके प्रेम संबंध को स्वीकार करते हुए विवाह की मंजूरी दे सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश की पूजा दूर्वा चढ़ाकर करें और बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें