फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gemini Weekly Horoscope (01-07 May): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 30 Apr 2023 01:55 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मिथुन राशि के जातक बीते लंबे समय से जिस खुशी का अपनी झोली में गिरने का इंतजार कर रहे थे, उन्हें इस सप्ताह मिलने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
Gemini Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिथुन

विज्ञापन

मिथुन राशि के जातक बीते लंबे समय से जिस खुशी का अपनी झोली में गिरने का इंतजार कर रहे थे, उन्हें इस सप्ताह मिलने की पूरी संभावना है। नौकरीपेशा लोगों की मनचाही जगह पर तबादले या फिर प्रमोशन की कामना पूरी हो सकती है। आपको अपने कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने के पूरे योग बन रहे हैं। यदि आपका भूमि-भवन से संबंधित कोई विवाद चल रहा है तो किसी प्रभावी की मदद से उसमें सुलह-समझौता हो जाएगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। शुभता और सौभाग्य से मिलने वाली ऊर्जा की बदौलत आप सप्ताह के मध्य में आप खुद को दोगुनी जोश के साथ काम करते हुए पाएंगे। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी। आय के नये स्रोत बनेंगे और संचित धन में वृद्धि होगी। किसी के साथ हाल हुई मित्रता प्रेम संबंध में तब्दील हो सकती है। वहीं पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में इष्ट मित्रों या फिर लव पार्टनर के साथ पिकनिक-पार्टी करते हुए अधिकांश में समय बीतेगा। किसी पर्यटन स्थल पर जाने की कामना पूरी हो सकती है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन गणपति की साधना शुभता और लाभ प्रदान करेगी। प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की पूजा में चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें