फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aries Weekly Horoscope (09 May To 15 May 2022) : जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह?

Mon, 09 May 2022 12:25 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस सप्ताह जहां आपको करियर और कारोबार में आगे बढ़ने के लिए नए मौके मिलेंगे वहीं अपने कार्यों को निबटाने के लिए समय की कमी भी बनी रहेगी।
विज्ञापन
Aries Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेष

विज्ञापन

मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखकर चलना होगा। सप्ताह की शुरुआत से ही आप पर कामकाज और घरेलू जिम्मेदारियों का बोझ बना रहेगा। इस सप्ताह जहां आपको करियर और कारोबार में आगे बढ़ने के लिए नए मौके मिलेंगे वहीं अपने कार्यों को निबटाने के लिए समय की कमी भी बनी रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में कारोबार में मनचाहा लाभ करने के लिए अतिरिक्त प्रयास और परिश्रम की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान यदि आप समय और उर्जा का प्रबंधन करने में कामयाब रहते हैं तो आप जिंदगी में मिलने वाले अवसर का लाभ उठाने में कामयाब हो पाएंगे। कार्यक्षेत्र और व्यवसाय क्षेत्र में किसी के बहकावे में आकर कोई निर्णय न लें। घर-परिवार में प्रेम और सामंजस्य को बनाए रखने के लिए भी छोटी-मोटी बातों को नजरंदाज करना बेहतर रहेगा। सप्ताह की शुरआत में भले घर के किसी प्रिय सदस्य जैसे भाई या बहन के साथ मन-मुटाव हो जाए लेकिन सप्ताह के उत्तरार्ध तक सारी गलतफहमियां दूर हो जाएंगी और आपके संबंध एक बार फिर पटरी पर आ जाएंगे। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। दांपत्य जीवन मधुर बना रहेगा। माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। हालांकि इस दौरान आपको अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखना होगा क्योंकि आप मौसमी बीमारियों आदि के शिकार हो सकते हैं।

उपाय : प्रतिदिन लाल पुष्प चढ़ाकर हनुमान जी की पूजा और बजरंग बाण का विशेष रूप से पाठ करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें