फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aries Weekly Horoscope (8 To 14 July): जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 07 Jul 2024 05:15 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Aries Weekly Horoscope: मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत किसी शुभ समाचार से होगी। इस सप्ताह आपकी मनोकामना पूरी हो सकती है।
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेष राशि 

मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत किसी शुभ समाचार से होगी। इस सप्ताह आपकी मनोकामना पूरी हो सकती है। करियर-कारोबार से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए भी पूर्वार्ध का समय अत्यधिक शुभ साबित होगा। इस दौरान रोजी-रोजगार के सिलसिले में की जाने वाली यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होंगी। कारोबार में अच्छा मुनाफा मिलेगा। व्यवसाय के विस्तार की योजना को सफल बनाने में इष्ट मित्रों और परिजनों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। मेष राशि के जो जातक सिंगल हैं, उनकी लाइफ में इस सप्ताह मनचाहे व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। अविवाहित लोगों के विवाह में आ रही अड़चनें दूर होंगी।

 

सप्ताह के मध्य में धार्मिक-मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। इस सप्ताह प्रेम एवं वैवाहिक संबंध सामान्य बने रहेंगे। हालांकि मेष राशि के जातकों को सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी के साथ बात-व्यवहार करते समय बहुत सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। आपको यह समझना होगा कि आप किसी को कहते क्या हैं और उस तक पहुंचता क्या है। आत्मीय संबंधों का ख्याल रखने के साथ आपको अपनी सेहत को लेकर भी खूब सतर्क रहना होगा। इस दौरान अपना खानपान सही रखें अन्यथा पाचन तंत्र से संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। 

 

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चालीसा का सात बार पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें