फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aries Weekly Horoscope (8-14 May) : जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 07 May 2023 01:17 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत में ही आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों को अचानक से बड़ा लाभ होगा।
विज्ञापन
Aries Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेष

विज्ञापन

मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत में ही आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों को अचानक से बड़ा लाभ होगा। व्यापार में विस्तार होगा। विदेश से जुड़े कारोबार करने वालों के लिए यह सप्ताह बहुत ज्यादा शुभ साबित होने जा रहा है। नौकरीपेशा लोगों को भी अपने कार्यक्षेत्र से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। मनचाहा प्रमोशन या फिर कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सप्ताह के मध्य में कामकाज के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्र नई संभावनाएं तलाशते हुए अपने लक्ष्य में बदलाव कर सकते हैं। कुल मिलाकर करियर-कारोबार की दृष्टि से यह सप्ताह शुभ रहेगा लेकिन सेहत की दृष्टि से आपके लिए मध्यम कहा जाएगा। इस सप्ताह आपको मौसमी बीमारियों के प्रति सचेत रहना होगा। खान-पान और दिनचर्या का भी ख्याल रखें। प्रेम संबंध में स्थिति सामान्य रहेगी। लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। पारिवारिक जीवन में आपको न सिर्फ जीवनसाथी बल्कि सभी परिजनों से अपेक्षाकृत सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा। 

उपाय: हनुमान जी को लाल रंग के पुष्प चढ़ाकर प्रतिदिन पूजा और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें