फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aries Weekly Horoscope (7-13 Nov) : जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 07 Nov 2022 12:01 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वृष राशि के जातकों के लिए भी यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में करिअर-कारोबार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
Aries Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेष

विज्ञापन

मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह पूर्वार्द्ध में अत्यंत ही अनुकूल एवं उन्नतिकारक रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको करिअर-कारोबार से जुड़ी कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी, जिससे घर-परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। इस दौरान आपको सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को मनचाही सफलता प्राप्त हो सकती है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में फैसला आपके हक में आ सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद की प्राप्ति संभव है। इस दौरान किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से आपके कार्यों में आ रही बड़ी अड़चन दूर होगी। सप्ताह का उत्तरार्ध मिलाजुला रहने वाला है। इस दौरान व्यवसाय से जुड़े लोगों को धन के लेन-देन में खूब सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी। इस दौरान आपको अपनी सेहत और संबंध पर भी ध्यान देना होगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्य क्षेत्र में अपने विरोधियों से सतर्क रहना होगा। इस दोरान दूसरों पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल साबित होगा। लव पार्टनर के साथ प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा। दांपत्य जीवन भी सुखमय बना रहेगा। सेहत संबंधी परेशानियों से बचने के लिए खान-पान एवं अपनी दिनचर्या का विशेष ध्याान रखें। 

उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की लाल पुष्प चढ़ाकर साधना और चालीसा का पाठ करें। 

Grah Gochar November 2022: इस माह वृश्चिक राशि में तीन बड़े ग्रहों का होगा गोचर, इन राशियों की चमकेगी किस्मत !

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें