मेष राशि के लिए अगस्त महीने का यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आपको अपने कामकाज के साथ सेहत और संबंध पर बहुत ज्यादा ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
मेष राशि के लिए अगस्त महीने का यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आपको अपने कामकाज के साथ सेहत और संबंध पर बहुत ज्यादा ध्यान देने की जरूरत रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में आपको मौसमी बीमारी के चलते शारीरिक एवं मानसिक पीड़ा हो सकती है। इस दौरान आपकी आय कम और खर्च की अधिकता बनी रहेगी, जिसके चलते आपका बजट गड़बड़ा सकता है। मेष राशि के छात्रों का मन इस सप्ताह पढ़ाई से उचट सकता है। निजी संबंधों में गलतफहमियां पनपने के कारण आपके अपने आपसे दूर छिटक सकते हैं।
यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको इस सप्ताह के उत्तरार्ध में धन का लेनदेन तथा कागजी काम करते समय खूब सावधानी बरतनी होगी। इस दौरान नौकरीपेशा लोग अपने कार्यक्षेत्र में किसी के साथ न उलझें अन्यथा मान-सम्मान में हानि होने का योग है। इस दौरान अपने काम को किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने से भी बचें अन्यथा बना-बनाया काम बिगड़ सकता है। कामकाजी महिलाओं को इस दौरान घर और कार्यक्षेत्र के बीच तालमेल बिठाने में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम बढ़ाएं और उतावलेपन में कोई ऐसी गलती न करें जिसके चलते आपको सामाजिक बदनामी झेलनी पड़े। जीवन के कठिन समय में आपका जीवनसाथी संबल बनेगा। घर में पिता की तरफ से आपको विशेष सहयोग प्राप्त होगा।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की उपासना तथा बजरंग बाण का पाठ करें।