फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aries Weekly Horoscope (31 Oct- 6 Nov) : जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 30 Oct 2022 12:01 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह की शुरुआत में अचानक से आने वाली कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में अड़चनें आ सकती हैं। भूमि-भवन के विवाद के लिए कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
Aries Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेष 

विज्ञापन

मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह की शुरुआत में अचानक से आने वाली कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में अड़चनें आ सकती हैं। भूमि-भवन के विवाद के लिए कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। इस दौरान भाग्य का साथ न मिल पाने पर आपके काम समय पर नहीं पूरे हो पाएंगे, जिसके चलते आपके स्वभाव में चिड़चिड़ाहट देखने को मिलेगी। इस दौरान आपको अपनी वाणी और स्वभाव बहुत ज्यादा नियंत्रण रखने की जरूरत रहेगी, अन्यथा वाद-विवाद के चलते वर्षों से बने संबंध बिगड़ सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव लिए रहेगा। पूर्व में निवेश किए गए धन से खासा लाभ होगा तो वहीं बाजार में फंसा धन आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेगा। जोखिम भरे निवेश करने से बचें। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिसकी मदद से भविष्य में लाभदायक योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को सुखद समाचार प्राप्त होंगे। रोजगार की तलाश में भटक रहे लोगों को नए अवसर मिलेंगे, जिन्हें भूलकर भी नहीं खोना चाहिए, अन्यथा इसके लिए उन्हें लंबे समय तक इंतजार करना पड़ सकता है। प्रेम-प्रसंग में सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं और अपने लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी करने से बचें। अपने प्रेम संबंध को जगजाहिर करने से बचें अन्यथा बेवजह की परेशानियों को झेलना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद होने की आशंका है। मौसमी बीमारियों से सतर्क रहें। 
उपाय: प्रतिदिन हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें और मंगलवार के दिन मसूर की दाल का दान करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें