मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। मेष राशि के लोगों को इस सप्ताह बेवजह के झमेलों में पड़ने की बजाय अपने काम पर पूरा फोकस करना उचित रहेगा। साथ ही साथ लोगों के साथ बात-व्यवहार करते समय विनम्रता बनाए रखनी होगी। मुंहफट बनने की कोशिश न करें अन्यथा बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं। कूटनीति से काम लें और अपने कामकाज में खूब सावधानी बरतें। आपको अपने रिश्ते-नाते का भी खूब ख्याल रखना होगा। घर-परिवार की कोई उलझन सुलझाते समय या फिर अपनी बात रखते इस बात का ख्याल रखें कि किसी की कोई मर्यादा भंग न हो और न ही किसी की भावना को कोई ठेस पहुंचे। हालांकि इस सप्ताह आपको स्वजनों से कम ही सहयोग और समर्थन मिल पाएगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको किसी व्यक्ति विशेष को लेकर तनाव बना रहेगा। इस दौरान आप किसी अनजान खतरे को लेकर भी भयभीत रह सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों को लेकर अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं अन्यथा बनती बात बिगड़ सकती है। जीवनसाथी की सेहत और अनावश्यक चीजों पर होने वाले खर्च को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है।
उपाय: प्रतिदिन लाल रंग के आसन पर बैठकर श्रीयंत्र की पूजा तथा श्रीसूक्त का पाठ करें।