फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aries Weekly Horoscope (3-9 July) : जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 02 Jul 2023 12:40 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सप्ताह की शुरुआत में कुछ बड़ी चुनौतियां आपके सामने आ सकती हैं, जिनका सामना आपको बड़ी सूझ-बूझ और शुभचिंतकों की सलाह लेते हुए करना होगा।
विज्ञापन
Aries Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेष राशि

विज्ञापन

मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने निजी जीवन और करियर-कारोबार को लेकर कुछ बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में कुछ बड़ी चुनौतियां आपके सामने आ सकती हैं, जिनका सामना आपको बड़ी सूझ-बूझ और शुभचिंतकों की सलाह लेते हुए करना होगा। इस दौरान छात्रों का मन पढ़ाई लिखाई से उचट सकता है। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हुए हैं तो आपको इस दौरान मंदी का सामना करना पड़ सकत है, हालांकि सप्ताह के उत्तरार्ध तक आपको कारोबार पटरी पर लौटते हुए नजर आएगा।

इस दौरान आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होते नजर आएंगे और कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर की मदद से सभी काम समय पर पूरे होंगे। कुल मिलाकर सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इस दौरान आपके द्वारा की जाने वाली मेहनत और प्रयास के पूरे फल मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में नई संभावनाएं बनेंगी। योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर आपको करियर-कारोाबर में बड़ी सफलता मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्थिक दृष्टि से यह समय आपके लिए शुभ साबित होगा। बाजार में फंसा पैसा या फिर किसी को दिया उधार दिया गया धन अप्रत्याशित रूप से वापस मिल सकता है। निजी जीवन में जीवनसाथी की तरफ से पूरा सहयोग मिलेगा। इस दौरान आप सुखी दांपत्य जीवन बिताएंगे। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। सिंगल लोगों की लाइफ में किसी की इंट्री हो सकती है। सेहत की दृष्टि से आपको इस सप्ताह खान-पान का ख्याल रखते हुए मौसमी बीमारियों के प्रति सचेत रहना है। 

उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा को लाल रंग का पुष्प चढ़ाकर पूजा एवं चालीसा का पाठ करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें