फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aries Weekly Horoscope (29 May-04 June) : जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 28 May 2023 12:32 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सफलता को लिए है। इस सप्ताह आप अपने परिश्रम और भाग्य से अपनी उन्नति करने में पूरी तरह से कामयाब होंगे।
विज्ञापन
Aries Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेष 

विज्ञापन

मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सफलता को लिए है। इस सप्ताह आप अपने परिश्रम और भाग्य से अपनी उन्नति करने में पूरी तरह से कामयाब होंगे। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध ज्यादा गुडलक लिए हुए है और आप यह समय आपके लिए काफी सकारात्मक रहने वाला है। इस दौरान करियर-कारोबार में आगे बढ़ने के लिए नई संभावनाएं बनेंगी। इस दौरान यदि आप योजनाबद्ध तरीके से अपने काम करते हैं तो आपको अप्रत्याशित सफलता भी मिल सकती है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को मनचाहा लाभ होगा। कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं नए संपर्क और लाभ को बढ़ाने वाली साबित होंगी। घर-परिवार के सदस्यों के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। परिजनों के साथ सप्ताह के उत्तरार्ध में पिकनिक या पर्यटन का प्रोग्राम बन सकता है। इस दौरान परिवार में कोई धार्मिक मांगलिक कार्य सम्पन्न होने के योग बनेंगे। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। सुख-संसाधनों की वृद्धि होगी। हालांकि इस दौरान आपको दिल के साथ दिमाग का बैलेंस बनाए रखना जरूरी होगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा और पक्षियों को दाना और पानी दें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें