मेष राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन में नए अवसर लेकर आने वाला है। इस सप्ताह आपको घर और बाहर दोनों जगह स्वजनों और शुभचिंतकों का सहयोग और समर्थन मिलेगा।
मेष राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन में नए अवसर लेकर आने वाला है। इस सप्ताह आपको घर और बाहर दोनों जगह स्वजनों और शुभचिंतकों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। आपके सभी काम समय से पूरे होंगे और रोग-शोक चिंताएं दूर होंगी। यदि आप बेरोजगार हैं तो आपको मनचाही नौकरी या रोजगार हासिल होगा। व्यवसाय से जुड़े लोग अपने काम का विस्तार या फिर किसी नए काम में भी हाथ आजमा सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपेक्षा से अधिक लाभ की प्राप्ति होगी। बाजार में आपकी साख बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों के अधिकारी उनके कामकाज से प्रसन्न रहेंगे। सप्ताह के मध्य में किसी व्यक्ति विशेष से पुरस्कार या उपहार की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान किसी प्रिय व्यक्ति के घर में आने से खुशियों का माहौल रहेगा। मांगलिक कार्यों में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा।
सप्ताह के उत्तरार्ध में लंबी या छोटी दूरी की यात्राओं के योग बनेंगे। यात्रा सुखद और मनोरंजक साबित होगी। यदि आप अविवाहित हैं तो इस सप्ताह आप किसी रिश्ते में बंध सकते हैं। छोटी-मोटी दिक्कतों को इग्नोर कर दें तो यह सप्ताह आपकी सेहत के लिए सामान्य रहने वाला है। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। लव पार्टनर के साथ अच्छी ट्यूनिंग बनी रहेगी। परिवार में भाई-बहनों के साथ भी प्रेम-सद्भाव बना रहेगा। दांपत्य जीवन में पति-पत्नी के बीच प्रेम और विश्वास बना रहेगा।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा तथा भगवान श्री विष्णु की उपासना करें।