मेष
सप्ताह की शुरुआत जीवन से जुड़ी किसी बड़ी अड़चन के दूर होने के साथ होगी। जो लोग किसी बीमारी से पीड़ित चल रहे थे, उन्हें स्वास्थ्य लाभ होगा। कुल मिलाकर मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह रोग-शोक आदि से मुक्ति मिलेगी। इस दौरान आप एक अपने कार्यक्षेत्र या व्यवसाय में एक नई ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ काम करेंगे। आपको अपने सीनियर और जूनियर दोनों का ही सहयोग प्राप्त होगा। यह समय परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए अत्यंत ही शुभ और सफलता लिए रहने वाला है। सप्ताह के अंत तक कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा, जिससे घर-परिवार में खुशियों का माहौल बनेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को सप्ताह के पूर्वार्ध में मनचाहा लाभ मिलेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में मनचाही सफलता मिलेगी। युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती में बीतेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपने करिअर और कारोबार को आगे बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे। रोजी-रोटी की तलाश में भटक रहे लोगों को नए अवसर प्राप्त होंगे तो वही नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन संभव है। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। लव पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत होगा और उसके साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। दांपत्य जीवन में भी खुशियां बनी रहेंगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर की बुजुर्ग महिला की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा।
उपाय- प्रतिदिन संकटमोचक हनुमान जी की चालीसा का सात बार पाठ करें। मंगलवार के दिन सिंदूर का चोला चढ़ाएं।