फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aries Weekly Horoscope (25-31 Dec) : जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 24 Dec 2023 12:39 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मेष राशि के लिए दिसंबर महीने या फिर कहें साल का आखिरी सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस दौरान आपको धन-धान्य की प्राप्ति होगी। करियर-कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। बेरोजगार लोगों के लिए रोजगार के नए द्वार खुलेंगे।
विज्ञापन
Aries Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेष 

विज्ञापन

मेष राशि के लिए दिसंबर महीने या फिर कहें साल का आखिरी सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस दौरान आपको धन-धान्य की प्राप्ति होगी। करियर-कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। बेरोजगार लोगों के लिए रोजगार के नए द्वार खुलेंगे। आपको घर-परिवार के सदस्यों से पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। जिसकी बदौलत आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे तथा संपत्ति से जुड़े विवाद का समाधान आसानी से निकल आएगा। सप्ताह के मध्य में आप लंबी दूरी की यात्रा का प्लान बना सकते हैं। कार्य विशेष अथवा पर्यटन आदि के लिए की जाने वाली आपकी यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। यात्रा के दौरान प्रभावी लोगों से मुलाकात होगी, जिनकी मदद से भविष्य में लाभदायक योजनाओं से जुड़ेने का अवसर प्राप्त होगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। बाजार में आपकी धाक बढ़ेगी और पूर्व में किए गये निवेश का फायदा होगा। प्रेम संबंध में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के तमाम अवसर प्राप्त होंगे। सिंगल लोगों की लाइफ में मनचाहे व्यक्ति की इंट्री हो सकती है। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि इग्नोर कर दें तो आपकी सेहत भी सामान्य बनी रहेगी। 
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी को गुड़-चने का भोग लगाकर हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें