फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aries Weekly Horoscope (24-30 October) : जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 24 Oct 2022 12:02 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में ही आपको करियर-कारोबार के सिलसिले में छोटी या लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी।
विज्ञापन
Aries Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेष  

विज्ञापन

मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में ही आपको करियर-कारोबार के सिलसिले में छोटी या लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से करियर-कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। यदि आप अपने प्रमोशन या ट्रांस्फर की राह तक रहे थे, संभव है कि आपकी मनोकामना इस सप्ताह पूरी हो जाए। आपका प्रभाव न सिर्फ कार्यक्षेत्र में बल्कि समाज में भी बढ़ेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी या पद मिल सकता है। यदि आप भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की सोच रहे थे तो सप्ताह के अंत तक आपकी यह ख्वाहिश भी पूरी हो सकती है। भूमि-भवन से जुड़े सौदे में आपको खासा लाभ भी होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय पार्टनरशिप में कारोबार करने वालों के लिए विशेष लाभप्रद साबित होगा। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए बेहद अनुकूल रहने वाला है। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करना चाह रहे थे, संभव है कि ऐसा करने पर आपकी बात बन जाए। वहीं पहले से प्रेम संबंध में चल रहे लोगों का आपसी विश्वास और प्रेम बढ़ेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ सुखद समय व्यतीत करने के अवसर प्राप्त होंगे। सेहत सामान्य रहेगी। 
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी को लाल पुष्प और बूंदी का प्रसाद चढ़ाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें