मेष
मेष राशि के जातकों के लिए अप्रैल महीने का आखिरी सप्ताह शुभता और लाभ लिए हुए है। बीते सप्ताह के मुकाबले इस सप्ताह आपके द्वारा किए गये प्रयास ज्यादा सफल और बेहर परिणाम देते हुए नजर आएंगे, हालांकि जीवन से जुड़ी समस्याओं का पूरी तरह से समाधान होने में थोड़ा और समय लगेगा। इस सप्ताह की शुरुआत में आपको कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर और जूनियर दोनों का पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन ध्यान रहे कि सहयोग और सफलता के जोश में आपके भीतर अभिमान न आने पाए, अन्यथा इससे आपके बने-बनाए रिश्ते खराब भी हो सकते हैं। सप्ताह के मध्य में आप करियर-कारोबार से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। पूर्व में किया गया निवेश इस दौरान आपके लिए बड़े लाभ की प्राप्ति का कारण बनेगा। व्यवसाय से जुड़ी यात्राएं लाभप्रद साबित होंगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को सप्ताह के अंत तक कोई शुभ समचार प्राप्त हो सकता है। छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि नजरंदाज कर दिया जाए तो सेहत सामान्य रहेगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन सूर्य देवता को तांबे के लोटे से अर्घ्य दें और गायत्री मंत्र का जप करें।