Aries Weekly Horoscope: मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आप अपने कार्यों को खूब मन लगाकर करेंगे और आपको उसमें स्वजनों से अपेक्षित सहयोग और सफलता की प्राप्ति होगी।
मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आप अपने कार्यों को खूब मन लगाकर करेंगे और आपको उसमें स्वजनों से अपेक्षित सहयोग और सफलता की प्राप्ति होगी। सप्ताह की शुरुआत में व्यावसायिक कार्यों को लेकर अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों पर भी इस दौरान कामकाज का अतिरिक्त बोझ बना रह सकता है लेकिन सीनियर और जूनियर की मदद से आप सभी कार्यों को बेहतर तरीके से करने में कामयाब हो जाएंगे।
सप्ताह के मध्य में कुछ नए लोगों से मेल-मुलाकात होने की संभावना बनेगी। जिनकी मदद से भविष्य में लाभ की योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। इस सप्ताह आपकी चल और अचल संपत्ति में वृद्धि के योग बनेंगे। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आ रही अड़चनें दूर होंगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप किसी योजना अथवा कारोबार में विस्तार के लिए धन निवेश कर सकते हैं। रिश्ते-नाते की दृष्टि से भी यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहने वाला है। पूरे सप्ताह अपनों का साथ और सहयोग बना रहेगा। भाई-बहनों के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप अपने लव अथवा लाइफ पार्टनर के साथ किसी मनोरंजक स्थल की यात्रा पर निकल सकते हैं। यह सप्ताह एकदूसरे को समझने और करीब आने के लिए अत्यंत ही अनुकूल साबित होगा। सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में शिवमहिम्न स्तोत्र का पाठ करें।