मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ साबित होगा। यदि आप बीते कुछ समय से किसी रोग या फिर किसी अन्य शारीरिक कष्ट से पीडि़त चल रहे थे तो आपको इस सप्ताह उससे आराम मिल जाएगा। आपके काम में आ रही अड़चनों को दूर करने में आपके साथी काफी मददगार साबित होंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को सप्ताह की शुरुआत में ही कोई बड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। इस दौरान करिअर-कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा मन मुताबिक सफलता एवं लाभ दिलाने वाली साबित होंगी। यदि आपका कोई पैसा बाजार या किसी योजना आदि में अटका हुआ था तो वो अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार संग किसी धार्मिक या फिर पर्यटन स्थल की यात्रा के योग बनेंगे। इस दौरान युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती में बीतेगा। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए बेहद अनुकूल रहने वाला है। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चालीसा का सात बार पाठ करें।