फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aries Weekly Horoscope (20 To 26 June 2022) : जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह?

Mon, 20 Jun 2022 12:03 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए है। इस सप्ताह आपकी वाणी एक अलग ही ओज रहेगा, जिसके जरिए आप दूसरों से सभी कार्य सिद्ध करवाने में कामयाब होंगे।
विज्ञापन
Aries Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेष 

विज्ञापन

मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए है। इस सप्ताह आपकी वाणी एक अलग ही ओज रहेगा, जिसके जरिए आप दूसरों से सभी कार्य सिद्ध करवाने में कामयाब होंगे। न सिर्फ करिअर और कारोबार बल्कि पारिवारिक मामलों में भी आपको मनचाही सफलता प्राप्त होगी। किसी बड़े निर्णय को लेते समय आपको अपने बंधु-बांधवों का पूरा सहयोग मिलेगा। जो लोग रोजी-रोजगार की तलाश में भटक रहे थे, उन्हें इस सप्ताह मनचाहा अवसर प्राप्त होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद और जिम्मेदारी मिल सकती है। विदेश से जुड़े काम करने वालों को अप्रत्याशित लाभ होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में संतान पक्ष से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी मिलने पर घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। इस दौरान किसी प्रिय और प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात होगी। जिसकी मदद से भविष्य में लाभ की योजनाएं बनेंगी। प्रेम संबंध की दृष्टि से भी यह सप्ताह आपके लिए शुभ साबित होगा। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करना चाह रहे हैं तो ऐसा करने पर बात बन जाएगी। वहीं पहले से प्रेम संबंध में चल रहे लोग अपने लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी। 
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की लाल पुष्प और रोली या लाल चंदन अर्पित करके उनकी चालीसा का पाठ करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें