मेष
मेष राशि के जातकों के लिए दिसंबर महीने का पहला सप्ताह शुभता और सौभाग्य को लिए हुए है। यदि आपके मन में किसी चीज की असफलता को लेकर नकारात्मकता के विचार पनप रहे थे तो इस सप्ताह के पूर्वार्ध में दूर होते नजर आएंगे। आपके भीतर आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप पूरे मनोयोग से अपने कार्यों को अंजाम देंगे। इस सप्ताह करियर-कारोबार से संबंधित यात्राएं सुखद एवं लाभप्रद साबित होंगी। रोजी-रोजगार की दिशा में किए गये प्रयास सफल होंगे। व्यवसाय के विस्तार की योजना को फलीभूत करने के लिए आप नये सिरे से कार्य करना प्रारंभ करेंगे और इस संबंध में बड़ा निवेश भी कर सकते हैं।इस सप्ताह आपको घर और बाहर दोनों जगह अपेक्षित सहयोग और समर्थन मिलेगा। समाजसेवा और राजनीति से जुड़े लोगों की लोकप्रियता में बढ़ोत्तरी होगी और मान-सम्मान प्राप्त होगा। सप्ताह के पूर्वार्ध किसी मांगलिक उत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में ऋण-रोग और शत्रुओं से मुक्ति मिलती हुई नजर आएगी। इस दौरान कोर्ट-कचहरी के मामलों में फैसला आपके हक में आ सकता है। रिश्ते-नाते इस सप्ताह अनुकूल रहेंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना करें तथा मंगलवार को बजरंगी को सिंदूर को चोला चढ़ाएं।