फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aries Weekly Horoscope (19 to 25 Feb) : जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 18 Feb 2024 12:15 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, नई दिल्ली

सार

मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते हफ्ते की तरह ही शुभता और सौभाग्य लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपके द्वारा किसी भी कार्य में की गई पहल आपके लाभ का कारण बनेगी।
विज्ञापन
Aries Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेष

विज्ञापन

मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते हफ्ते की तरह ही शुभता और सौभाग्य लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपके द्वारा किसी भी कार्य में की गई पहल आपके लाभ का कारण बनेगी। ऐसे में कार्यक्षेत्र हो या फिर निजी जीवन किसी भी प्रकार की अच्छी पहल करने से न चूकें। सप्ताह के पूर्वार्ध का थोड़ा समय यदि छोड़ दिया जाए तो यह सप्ताह आपको जीवन में नए अवसर दिलाने वाला साबित होगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर आप पर पूरी तरह से मेहरबान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां मिलने पर आपको हर्ष का अनुभव होगा। 

सामान्य से लेकर खास कार्यों में आपको यथोचित प्रगति होती नजर आएगी। कारोबार में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। इस दौरान आप किसी विशेष प्रोजेक्ट से जुड़कर कार्य कर सकते हैं। घर-परिवार में एकता और सामंजस्य बना रहेगा। परिवार के किसी प्रिय सदस्य को मिली विशेष उपलब्धि से घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में भूमि-भवन के क्रय विक्रय का ख्वाब पूरा हो सकता है। यदि आपके प्रेम संबंध की नई शुरुआत है तो आपको संभलकर कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता रहेगी। वैवाहिक जीवन में खुशियां बन रहेंगी। सेहत सामान्य बनी रहेगी।
विज्ञापन

उपायः प्रतिदिन भगवान शिव की उपासना में रुद्राष्टकं का पाठ करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें