फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aries Weekly Horoscope (18-24 Dec) : जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 17 Dec 2023 12:25 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मेष राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह की शुरुआत थोड़ी धीमी रहने वाली है। इस दौरान सोचे हुए कार्यों को पूरा करने में कुछ एक बाधाएं आ सकती हैं। इष्ट-मित्र और स्वजनों का सहयोग कम मिल पाएगा।
विज्ञापन
Aries Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेष

विज्ञापन

मेष राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह की शुरुआत थोड़ी धीमी रहने वाली है। इस दौरान सोचे हुए कार्यों को पूरा करने में कुछ एक बाधाएं आ सकती हैं। इष्ट-मित्र और स्वजनों का सहयोग कम मिल पाएगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको इस दौरान किसी भी बड़ी डील को बहुत सोच-समझकर करना चाहिए। साथ ही साथ धन का लेन-देन भी बहुत सावधानी के साथ करना चाहिए। दूसरों के बहकावे में आने से बचें और किसी योजना में सोच-समझकर पैसे लगाएं, वरना आपका धन फंस सकता है।

सप्ताह के मध्य में आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। इस दौरान अचानक से कुछ एक बड़े खर्च सामने आ सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों पर इस दौरान अपने काम में लापरवाही बरतने से बचना होगा अन्यथा गलतियों के लिए आपको अपने बॉस के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। निजी जीवन में घर के किसी बुजुर्ग की सेहत आपकी चिंता का विषय बन सकती है। पढ़ने-लिखने वाले छात्रों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सप्ताह उनके भीतर आलस्य बना रहेगा और उनका मन पढ़ाई से उचट सकता है। व्यर्थ के कार्यों में व्यस्त रहने के कारण भी आपकी पढ़ाई-लिखाई प्रभावित हो सकती है। प्रेम संबंध में कोई गलतफहमी आपके रिश्ते में दरार डालने का काम कर सकती है। अपने रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए लव पार्टनर की भावनाओं को आहत न करें। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन उगते हुए सूर्य को जल दें तथा 'ॐ घृणि सूर्याय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें