फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aries Weekly Horoscope (15-21 May) : जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 14 May 2023 10:21 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मेष राशि वालों के लिए इस सप्ताह किसी भी क्षेत्र में मनचाहा परिणाम पाने के लिए अपने धन और ऊर्जा का सही तरीके से इस्तेमाल करना होगा, अन्यथा उन्हें निराशा हाथ लग सकती है।
विज्ञापन
Aries Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेष 

विज्ञापन

मेष राशि वालों के लिए इस सप्ताह किसी भी क्षेत्र में मनचाहा परिणाम पाने के लिए अपने धन और ऊर्जा का सही तरीके से इस्तेमाल करना होगा, अन्यथा उन्हें निराशा हाथ लग सकती है। सप्ताह की शुरुआत में छोटी-छोटी चीजों के लिए आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में काम को पूरा करने के लिए अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करने पड़ेंगे। सप्ताह की शुरुआत में घर की मरम्मत आदि में जेब से अधिक धन खर्च करना पड़ सकता है। इस सप्ताह बेवजह चीजों पर खर्च करने से बचना होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर के किसी सदस्य के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। इस दौरान आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखते हुए मतभेद को मनभेद में बदलने से बचाना होगा। कार्यक्षेत्र में सभी को मिलाकर चलना आपके लिए लाभप्रद रहेगा। प्रेम संबंध में सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं और लोगों के सामने उसका प्रदर्शन करने से बचें, अन्यथा नाहक ही परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। कठिन समय में जीवनसाथी संबल बनेगा। अपनी दिनचर्या और सेहत का ख्याल रखें। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें