Saptahik Mesh Rashifal: मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा संभलकर चलने के लिए संकेत कर रहा है। इस सप्ताह आप लोगों के साथ बात-व्यवहार करते समय सावधानी बरतें और क्रोध करने से बचें।
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा संभलकर चलने के लिए संकेत कर रहा है। इस सप्ताह आप लोगों के साथ बात-व्यवहार करते समय सावधानी बरतें और क्रोध करने से बचें। इस सप्ताह आपको लोगों से कोई वादा करते समय या फिर अपनी प्रतिक्रिया देते समय खूब सावधानी रखनी होगी अन्यथा आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में घर-परिवार के सदस्य के साथ मतभेद होने की आशंका है। इस दौरान आपको घर और बाहर दोनों जगह छोटी-मोटी बातों को तूल देने से बचना चाहिए। साथ ही साथ आपको अपने खानपान और सेहत का भी खूब ख्याल रखना होगा अन्यथा आपको अस्पताल के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं।
नौकरीपेशा लोगों के सप्ताह के उत्तरार्ध में कामकाज से जुड़ी कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। इस दौरान आपके विरोधी सक्रिय रह सकते हैं। ऐसे में उनसे खूब सावधान रहें। हालांकि कारोबार की दृष्टि से यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। इस दौरान आपकी अपने व्यवसाय में अच्छी पकड़ बनी रहेगी और आप मनचाहा लाभ कमाने में कामयाब होंगे। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें। सप्ताह के उत्तरार्ध में जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चालीसा का सात बार पाठ करें।