फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aries Weekly Horoscope (13-19 March) : जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 12 Mar 2023 09:51 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी वाणी और व्यवहार दोनों पर नियंत्रण रखने की जरूरत रहेगी।
विज्ञापन
Aries Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेष 

विज्ञापन

मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी वाणी और व्यवहार दोनों पर नियंत्रण रखने की जरूरत रहेगी। इस सप्ताह अभिमान या क्रोध में आकर किसी को गलत शब्द कहने से बचें अन्यथा सालों के बने-बनाए संबंध टूट सकते हैं। संबंधों के साथ आपको इस सप्ताह अपनी सेहत का भी उतना ही ख्याल रखने की जरूरत रहेगी क्योंकि सप्ताह के मध्य में मौसमी अथवा किसी पुरानी बीमारी के उभरने के कारण आपको शारीरिक पीड़ा झेलनी पड़ सकती है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह अपने कंपटीटर्स से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। सप्ताह के मध्य में अचानक से कुछेक बड़े खर्च आ सकते हैं, जिसके चलते आपका बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है। हालांकि इस दौरान आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे, लेकिन उनके मुकाबले खर्च की अधिकता बनी रहेगी। कुल मिलाकर इस दौरान आमदनी अठन्नी, खर्चा रुपैया वाली स्थिति बनी रहेगी। सप्ताह के अंत में परिवार संग अचानक से लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। प्रेम संबंधो में संभल कर कदम बढ़ाएं, अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 
उपाय: प्रतिदिन रसोई  में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं और दैनिक पूजा में गायत्री मंत्र का एक माला जप करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें