फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aries Weekly Horoscope (12 to 18 August): जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 11 Aug 2024 04:25 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Aries Weekly Horoscope: सप्ताह की शुरुआत में नौकरीपेशा लोगों के सिर पर अचानक से कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। यदि आप टारगेट ओरिएंटेड जॉब करते हैं तो आप पर उसे पूरा करने का बड़ा दबाव बना रहेगा।
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेष राशि 

मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह संभलकर चलने का संकेत दे रहा है। इस सप्ताह आपको अपने करियर और कारोबार में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने से बचना होगा अन्यथा आपको नुकसान और अपमान दोनों झेलना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में नौकरीपेशा लोगों के सिर पर अचानक से कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। यदि आप टारगेट ओरिएंटेड जॉब करते हैं तो आप पर उसे पूरा करने का बड़ा दबाव बना रहेगा। इस दौरान व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपने कारोबार में बड़ा बदलाव करना पड़ सकता है। 

 

सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले सप्ताह के उत्तरार्ध में आपके सामने जरा ज्यादा चुनौतियां रह सकती हैं। हालांकि सुखद पहलू यह है कि ऐसे समय में आपके शुभचिंतक आपकी मदद के लिए तैयार खड़े रहेंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का मन इस सप्ताह पढ़ाई लिखाई से उचट सकता है। मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने खानपान और दिनचर्या पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। वाहन सावधानी से चलाएं और धन का लेनदेन सावधानी और समझदारी के साथ करें। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर के किसी बड़े-बुजुर्ग व्यक्ति के साथ अनबन हो सकती है। रिश्तों को बेहतर बनाए रखने के इस सप्ताह हर चीज को अपने मान-सम्मान से जोड़ने की बजाय इग्नोर करना होगा। प्रेम संबंध में उतावलेपन से बचें। जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें।

 

विज्ञापन

उपाय: प्रतिदिन पंचमुखी हनुमान जी को भोग में तुलसीदल चढ़ाकर श्री हनुमान चालीसा का प्रतिदिन सात बार पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें