फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aries Weekly Horoscope (12-18 June) : जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 11 Jun 2023 03:49 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मेष राशि के जातकों के सिर पर इस सप्ताह कामकाज का ज्यादा ही बोझ बना रह सकता है। इसे पूरा करने के आपको अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करने पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
Aries Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेष

विज्ञापन

मेष राशि के जातकों के सिर पर इस सप्ताह कामकाज का ज्यादा ही बोझ बना रह सकता है। इसे पूरा करने के आपको अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करने पड़ सकते हैं। घर और बाहर काम की अधिकता के चलते आपको शारीरिक एवं मानसिक थकान हो सकती है। ऐसे में इस दौरान अपनी दिनचर्या और खानपान पर विशेष ध्यान दें अन्यथा आपकी सेहत प्रभावित हो सकती है। हालांकि सप्ताह की शुरुआत में आपको अपने इष्टमित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा।  इस दौरान किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद भी आपके लिए राहत का काम करेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों को मिलाकर चलने की जरूरत रहेगी अन्यथा लोगों के साथ तकरार हो सकती है, जिसके चलते आपको बेवजह का तनाव झेलना पड़ सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस दौरान लेन-देन करते समय खूब सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को परीक्षा प्रतियोगिता में मनचाही सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा। प्रेम संबंध को प्रगाढ़ बनाना चाहते हैं तो इस सप्ताह अपने लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी करने की भूल बिल्कुल न करें। जीवनसाथी की सेहत चिंता का विषय बन सकती है। 
उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना में बजरंग बाण का पाठ करें।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें