मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए हुए है। इस सप्ताह आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत से ही आपके प्लान पूरे होते हुए नजर आएंगे। इस दौरान छोटी-मोटी दिक्कतों के बावजूद चीजें आपके पक्ष में रहेंगी। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों ही आप पर मेहरबान रहेंगे। सप्ताह के पूर्वार्ध में किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात होगी। जिसकी मदद से भविष्य में लाभ की योजनाओं से जुड़ने और मान-सम्मान मिलने का अवसर बनेंगे। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आप इस सप्ताह अपने कामकाज में आमूल-चूल बदलाव लाने पड़ सकते हैं।
खास बात ये कि ये बदलाव आपको सकारात्मक फल प्रदान करेंगे। यदि आपके कामकाज में लंबे समय से कोई अवरोध आ रहा था तो इस सप्ताह के अंत तक वह दूर होने पर आप राहत की सांस लेंगे। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके पक्ष में रहने वाला है। यदि किसी आत्मीय जन के साथ किसी बात को लेकर मतभेद या मनभेद चल रहा था तो इस सप्ताह वह दूर हो जाएगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में स्वजनों के साथ हंसी-खुशी पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। लव लाइफ शानदार बनी रहेगी। सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन भगवान सूर्य एवं शिवलिंग को जल अर्पण करें तथा रुद्राष्टकं का पाठ करें।