मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहेगा। इस सप्ताह आपको करियर-कारोबार में अच्छी प्रगति देखने को मिलेगी। न सिर्फ धन आएगा बल्कि खर्च भी खूब होगा।
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहेगा। इस सप्ताह आपको करियर-कारोबार में अच्छी प्रगति देखने को मिलेगी। न सिर्फ धन आएगा बल्कि खर्च भी खूब होगा। इस सप्ताह आप अपनी सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। इस सप्ताह आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों ही आपको सहयोग करते नजर आएंगे। सोचे हुए काम समय पर पूरे होने पर आपके भीतर एक अलग ही उत्साह और ऊर्जा बनी रहेगी।
आपका तन और मन दोनों ही सेहतमंद रहेगा। सप्ताह के मध्य में कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले से आपको मुक्ति मिलेगी। सत्ता-सरकार से जुड़े व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। इस दौरान कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं सुखद और मनचाहा लाभ दिलाने वाली रहेंगी। यदि परिवार के किसी सदस्य के साथ कुछ मन-मुटाव चल रहा था तो वो किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मध्यस्थता से दूर होगा। प्रेम संबंध के लिए यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। सप्ताह के मध्य में आपको अपने लव पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आपको समय बिताने के कई अवसर प्राप्त होंगे। सप्ताह के अंत में आपको संतान पक्ष से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा और चालीसा का 7 बार पाठ करें।