फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aries Weekly Horoscope (06-12 March) : जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 05 Mar 2023 01:30 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को अंत करने वाला साबित होगा।
विज्ञापन
Aries Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेष 

विज्ञापन

मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को अंत करने वाला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से आपके अटके पड़े काम पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर की मदद से पदोन्नति या तबादले की कामना पूरी होगी। नौकरीपेशा महिलाओं के लिए घर और कार्यक्षेत्र दोनोंं जगह मान-सम्मान बढ़ेगा। सप्ताह के मध्य में कोर्ट-कचहरी से जुड़े किसी बड़े मामले में आपको राहत मिल सकती है। फैसला आपके हक में आ सकता है या फिर आपके विरोधी समझौते के लिए राजी हो सकते हैं। गुप्त शत्रुओं की चाल नाकाम होगी। व्यवसाय से जुड़े जो लोग लंबे से कारोबार को विस्तार देने की योजना पर काम कर रहे थे, इस सप्ताह वह फलीभूत होती नजर आएगी। बेरोजगार लोगों को सप्ताह के अंत तक कोई अच्छा आफर मिल सकता है। पढ़ने-लिखने वाले छात्रों के लिए भी समय अनुकूल है। सप्ताह के अंत तक उन्हें कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। वैवााहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 
 
उपाय: सुख-सौभाग्य को पाने के लिए प्रतिदिन हनुमत उपासना और हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें