फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aries Weekly Horoscope (05 to 11 Feb) : जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 04 Feb 2024 03:50 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सप्ताह के आरम्भ में पुराने मित्रों आदि से मिलने-जुलने के कार्यक्रम बनेंगे। यह समय नौकरीपेशा लोगों के लिए थोड़ा चुनौती भरा रह सकता है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में कुछ एक बड़े प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करने की चुनौती आपके सामने रह सकती है।
विज्ञापन
Aries Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेष 

विज्ञापन

मेष राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह अपने ख्वाबों को पूरा करने के लिए कई अवसर आएंगे लेकिन उन्हें भुनाने के लिए आपको आलस्य और अभिमान से तौबा करना होगा, अन्यथा आपको बाद में पछताने के सिवा कुछ भी नहीं मिलने वाला है। इस सप्ताह परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है अथवा उनकी पढ़ाई में कुछ एक बड़ी अड़चनें आ सकती हैं। 

सप्ताह के आरम्भ में पुराने मित्रों आदि से मिलने-जुलने के कार्यक्रम बनेंगे। यह समय नौकरीपेशा लोगों के लिए थोड़ा चुनौती भरा रह सकता है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में कुछ एक बड़े प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करने की चुनौती आपके सामने रह सकती है। जिसे पूरा करने के लिए आपको अपने सीनियर और जूनियर के साथ बेहतर तालमेल बनाते हुए अतिरिक्त परिश्रम करने की जरूरत रहेगी। कार्यक्षेत्र में विरोधियों सक्रिय रहेंगे लेकिन आप अपनी बुद्धि और विवेक से उनकी सभी चालों को नाकाम करने में कामयाब हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सप्ताह के उत्तरार्ध में धन के लेनदेन में खूब सावधानी बरतें और किसी को धन उधार देने से बचें। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह जोखिम भरी डील करने से बचना चाहिए। हालांकि विदेश से जुड़े कार्य करने वालों को सप्ताह के उत्तरार्ध में कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहने वाला है। घर-परिवार में परिवार के सदस्यों के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। अधिक भागदौड़ या काम की अधिकता के चलते शारीरिक एवं मानसिक थकान बनी रह सकती है।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में गुड़ और चना चढ़ाकर उनके मंत्र ‘ॐ नमो हनुमते भय भंजनाय, सुखं कुरु फट् स्वाहा’ का जप करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें