फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aries Weekly Horoscope (05-11 June) : जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 05 Jun 2023 11:21 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रेम संबंध में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर आपका संबल बनेगा। हालांकि आपको प्रेम संबंध को प्रगाढ़ बनाए रखने के लिए आपको उसकी भावनाओं की अनदेखी करने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
Aries Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेष 

विज्ञापन

मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने काम को बहुत सावधानी और समझदारी के साथ करने की जरूरत रहेगी। सेहत आपके लिए इस सप्ताह बड़ी चिंताओं में से एक रह सकती है, इसलिए अपनी दिनचर्या और खानपान का विशेष ख्याल रखें। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें और अपनी योजनाओं को पूरा करने से पहले किसी के सामने खुलासा करने से बचें। सप्ताह के मध्य में काम का अधिक बोझ आ जाने के कारण थोड़ा तनाव हो सकता है। इस दौरान आपका आपका अपने कामकाज से लेकर लोगों के साथ बात व्यवहार को लेकर थोड़ा कठोर हो जायेगा। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगियों के साथ वाद-विवाद करने से बचना चाहिए। हालांकि इस दौरान आपको विभिन्न स्रोतों से आय होगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा। धन और वित्त की स्थिति काफी अच्छी रहेगी। राहत की बात यह भी रहेगी कि जीवन की कठिनाईयों से जूझने में आपको घर-परिवार के लोगों और लव पार्टनर का पूरा सहयोग मिलता रहेगा। प्रेम संबंध में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर आपका संबल बनेगा। हालांकि आपको प्रेम संबंध को प्रगाढ़ बनाए रखने के लिए आपको उसकी भावनाओं की अनदेखी करने से बचना चाहिए। खुद के साथ जीवनसाथी की सेहत आपकी चिंता का विषय बन सकती है। 

उपाय: हनुमान जी पर सिंदूर चढ़ाएं और प्रतिदिन उनकी चालीसा का सात बार पाठ करें। 

June Monthly Horoscope 2023: आपके लिए जून का महीना कैसा रहेगा ? पढ़ें सभी 12 राशियों का जून मासिक राशिफल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें