सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले आपका उत्तरार्ध थोड़ा उठापटक वाला रह सकता है। इस दौरान आपको कामकाज के सिलसिले में अधिक दोड़भाग करनी पड़ सकती है। इस दौरान किसी काम में शार्टकट लेने की कोशिश न करें, अन्यथा परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने करियर-कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए अच्छे अवसर प्राप्त होंगे लेकिन इन अवसरों को भुनाने के लिए आपको अपने समय और अपनी ऊर्जा का प्रबंधन करने के साथ अभिमान और आलस्य से बचने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आज का काम कल पर छोड़ने की आदत से आपको बचना होगा, अन्यथा बनते काम बिगड़ जाएंगे। इस दौरान अपने खान-पान और दिनचर्या सही रखें और लोगों के साथ मिलजुल कर कार्य करने की कोशिश करें।
सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले आपका उत्तरार्ध थोड़ा उठापटक वाला रह सकता है। इस दौरान आपको कामकाज के सिलसिले में अधिक दोड़भाग करनी पड़ सकती है। इस दौरान किसी काम में शार्टकट लेने की कोशिश न करें, अन्यथा परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इस दौरान नियम कानून का भी उल्लंघन करें। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको इस दौरान अपने कागज संबंधी काम पूरे करके रखें और किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी धार्मिक स्थान की यात्रा करने या फिर पूजा-पाठ में शामिल होने की संभावना बनेगी। प्रेम संबंध में अनुकूलता रहेगी। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। जीवनसाथी के सामंजस्य एवं प्रेम बना रहेगा।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना करें तथा हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करें।