फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aries Weekly Horoscope (01-07 Jan) : जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 31 Dec 2023 12:30 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मेष राशि के जनवरी महीने का पहला सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। यदि आप बेरोजगार हैं तो आपको सप्ताह के पूर्वार्ध में ही आपको रोजी रोजगार से संबंधित कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
विज्ञापन
Aries Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेष 

विज्ञापन

मेष राशि के जनवरी महीने का पहला सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। यदि आप बेरोजगार हैं तो आपको सप्ताह के पूर्वार्ध में ही आपको रोजी रोजगार से संबंधित कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। इस दौरान आपको आपकी मेहनत और किए गये प्रयास का पूरा फल मिलेगा। धनागम के योग बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। यदि आप बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे तो आपको इस सप्ताह स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। कार्यों में आ रही अड़चन दूर होगी।

सप्ताह की शुरुआत से ही आप अपने लक्ष्य पर फोकस करते हुए उसे पाने के लिए कठिन परिश्रम और प्रयास करेंगे। खास बात यह कि आपके परिश्रम और प्रयास का सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिलेगा। इस सप्ताह आप किसी नई योजना पर काम कर सकते हैं। खास बात कि आपको इस में अपने शुभचिंतकों और सहयोगियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। सप्ताह के मध्य में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। यह समय व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए लाभप्रद साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारोबार में विस्तार की योजना साकार होती नजर आएगी और आपकी बाजार में साख बढ़ेगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से जनवरी का पहला सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। परिवार में एकता बनी रहेगी। छोटी-भाई बहनों के साथ स्नेह बना रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ पिकनिक-पार्टी करने के अवसर प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में 'ॐ हं हनुमते नमः' मंत्र का एक माला जप जरूर करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें