फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pisces Weekly Horoscope (8 To 14 August 2022): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?

Mon, 08 Aug 2022 12:30 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ साबित होने जा रहा है। पूरे सप्ताह लव और लक का साथ बना रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में ही आपके हाथ कोई बड़ी सफलता लग सकती है,
विज्ञापन
Pisces Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीन 

विज्ञापन

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ साबित होने जा रहा है। पूरे सप्ताह लव और लक का साथ बना रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में ही आपके हाथ कोई बड़ी सफलता लग सकती है, जिससे घर में खुशियों का माहौल रहेगा। कारोबारी मामले में अनुकूला बनी रहेगी औ संतोषजनक वृद्धि होती नजर आएगी। बाजार में फंसा धन भी अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा। करिअर या कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं सुखद एवं लाभप्रद साबित होंगी। इस सप्ताह आप इष्टमित्रों और शुभचिंतकों की मदद से अपने लक्ष्य को समय से पहले ही पाने में कामयाब होंगे। नौकरीपेशा लोगों का उनकी मेहनत के लिए सम्मानित किया जा सकता है। संतान पक्ष से जुड़ी कोई बड़ी उपलब्धि आपके मान-सम्मान का बड़ा कारण बनेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपका मन किसी एकांत स्थान में जाकर शांति के साथ समय बिताने का करेगा। संभव है कि आप अचानक से इस दौरान किसी दूर-दराज की यात्रा पर निकल जाएं। इस दौरान आपका मन धर्म-अध्यात्म और सामाजिक कार्यों में खूब लगेगा। प्रेम प्रसंग की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करने की सोच रहे हैं तो ऐसा करने पर आपकी बात बन सकती है। वहीं पूर्व से चले आ रहे प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी। 


उपाय: प्रतिदिन भगवान लक्ष्मीनारायण की पूजा और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें