मीन
मीन राशि के जातक यदि अपने करियर या कारोबार में बदलाव की सोच रहे हैं तो उन्हें ऐसा करने से पहले खूब सोच-विचार कर लेना चाहिए। आवेश में आकर या फिर जल्दबााजी में कोई निर्णय लेने से बचें नहीं तो आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातक सप्ताह की शुरुआत में कामकाज की अधिकता के कारण शारीरिक एवं मानसिक थकान महसूस करेंगे। इस दौरान भूमि-भवन से जुड़े विवाद को सुलझाने में आपका अधिकांश समय बीत सकता है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में अड़चनें आ सकती हैं। सप्ताह के मध्य में सेहत संबंधी कोई समस्या उभरने से आपको मन थोड़ा परेशान रह सकता है। हालांकि सप्ताह के उत्तरार्ध तक आपको काफी हद तक उसमें सुधार देखने को मिल सकता है। इस दौरान अचानक से लंबी या छोटी यात्रा के योग बनेंगे। यात्रा के दौरान अपने सामान और सेहत का पूरा ख्याल रखें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। चोट चपेट लगने की आशंका बनी हुई है। सुखी दांपत्य जीवन के लिए जीवनसाथी के तालमेल बिठाकर चलें और वाद-विवाद से बचें। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं, अन्यथा बनी बात बिगड़ सकती है।
उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा और केले के पेड़ में जल चढ़ाएं।