मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर आपके कामकाज की प्रशंसा करेंगे।
मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर आपके कामकाज की प्रशंसा करेंगे। यदि आप लंबे समय से अपने कार्यक्षेत्र में बदलाव के लिए प्रयासरत थे तो इस सप्ताह आपकी यह कामना पूरी हो सकती है। आपको किसी संस्था से बेहतर ऑफर मिल सकता है। हालांकि ऐसा करते समय आपको अपने शुभचिंतकों की राय जरूर लेनी चाहिए और कोई भी कदम जल्दबाजी में उठाने से बचना चाहिए, अन्यथा बाद में आपको पछतावा भी करना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में आपके भौतिक संसाधनों में वृद्धि होगी। इस दौरान आपको वाहन सुख की प्राप्ति भी संभव है। घर में किसी प्रिय सदस्य के आगमन से खुशियों का माहौल बना रहेगा।
नौकरीपेशा लोगों को इस दौरान किसी बड़ी योजना से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा तो वहीं व्यवसाय से जुड़े लोगों की बाजार में धाक जमेगी। मीन राशि के जातकों को सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रिय व्यक्ति जैसे लव पार्टनर, लाइफ पार्टनर या फिर माता-पिता की तरफ से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। इस दौरान कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों से आपको मुक्ति मिल सकती है। किसी विवाद में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में जीवन की तमाम तरह की आपाधापी के बीच शारीरिक एवं मानसिक थकान बनी रह सकती है। ऐसे में अपनी दिनचर्या और खानपान का विशेष ख्याल रखें।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु को केसर का तिलक लगाकर नारायण कवच का पाठ करें तथा प्रसाद स्वरूप अपने आज्ञाचक्र में केसर का तिलक धारण करें।