मीन
मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी के साथ हंसी-मजाक करते समय इस बात का पूरा ख्याल रखना होगा कि वह किसी के अपमान का कारण न बन जाए। सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में कामकाज का अतिरिक्त बोझ आपके सिर पर आ सकता है। इससे निपटने के लिए अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास की जरूरत रहेगी। रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे लोगों को अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। यदि आप अपने व्यवसाय का विस्तार करने की सोच रहे हैं, तो आपको ऐसा निर्णय लेने से पहले बाजार की स्थिति का आंकलन और अपने शुभचिंतकों से बात जरूर करना चाहिए। सप्ताह के उत्तरार्ध में भोग-विलास से जुड़ी चीजों पर अधिक धन खर्च हो सकता है। इस दौरान युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती में बीतेगा। किसी धार्मिक या मांगलिक कार्य में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जगेगी। यदि आप किसी के सामने प्रेम का इजहार करने की सोच रहे हैं तो आपको जल्दबाजी करने की बजाय उचित समय आने का इंतजार करना ठीक रहेगा। वहीं पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध सामान्य बने रहेंगे। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी करने से बचें।
उपाय: प्रतिदिन पानी में एक चुटकी हल्दी मिलाकर स्नान करें और पूजा में विष्णु सस्त्रनाम का पाठ करें।