फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pisces Weekly Horoscope (30 Jan-05 Feb): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?

Sun, 29 Jan 2023 01:45 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह की शुरुआत में पास के लाभ के लिए दूर का नुकसान करने से बचना होगा।
विज्ञापन
Pisces Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीन 

विज्ञापन

मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह की शुरुआत में पास के लाभ के लिए दूर का नुकसान करने से बचना होगा। इस दौरान आप उन लोगों से उचित दूरी बनाकर रखें जो आपको अक्सर किसी न किसी बड़ी उलझन में उलझा कर निकल जाते हैं। किसी के बहकावे या फिर भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। घर हो या फिर आपका कार्यक्षेत्र लोगों की छोटी-मोटी बातों को इग्नोर करना उचित रहेगा। इस सप्ताह आपको अपने अधिकारियों और सहकर्मियों को मिलाजुलाकर रखना लाभप्रद साबित होगा। भूमि-भवन से जुड़े विवाद के संबंध में कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। हालांकि ऐसे विवाद को कोर्ट के बाहर बातचीत से सुलझाना आपके लिए फायदे का सौदा साबित होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में इष्ट-मित्रों के साथ अचानक से किसी पर्यटन स्थल की यात्रा पर निकल सकते हैं। यात्रा सुखद एवं मनोरंजक साबित होगी। सप्ताह के अंत में किस प्रिय सदस्य के घर पर आने से खुशियों का माहौल बना रहेगा। प्रेम संबध में प्रगाढ़ता आएगी और लव पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा। जीवनसाथी के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। सेहत सामान्य रहेगी। 

उपाय: प्रतिदिन सूर्यनारायण को अर्घ्य दें और पूजा में विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें