Saptahik Meen Rashifal: मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह उतावलेपन से बचना होगा। किसी भी कार्य को समय पर सही तरीके से करने पर ही आपको उसमें मनचाही सफलता मिल पाएगी।
मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह उतावलेपन से बचना होगा। किसी भी कार्य को समय पर सही तरीके से करने पर ही आपको उसमें मनचाही सफलता मिल पाएगी। इस सप्ताह आपको अपने करियर-कारोबार और निजी जीवन से जुड़े कुछेक बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। ऐसा करते समय अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें। इस सप्ताह कारोबार में नुकसान तो नहीं लेकिन उसमें कुछेक बाधाएं आ सकती हैं, जिसे दूर करने के लिए आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है।
सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में अचानक से अनचाहे बदलाव हो जाने के कारण आपका मन खिन्न रह सकता है। इस दौरान आपके सिर पर अचानक से काम का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह क्रोध और गलत व्यवहार करने से बचते हुए धैर्य के साथ समस्याओं का हल खोजने की आवश्यकता बनी रहेगी।
विज्ञापन
सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध कुछ राहत भरा रहेगा। इस दौरान आपका कोई प्रिय मित्र अथवा प्रभावी व्यक्ति बड़ा मददगार साबित होगा। लव पार्टनर के व्यवहार में आए अचानक बदलाव से आपको निराशा हो सकती है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की सेहत चिंता का विषय बनी रहेगी।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।