Saptahik Meen Rashifal: बेवजह के तनाव एवं तकरार से बचने के लिए विवाद की बजाय संवाद का सहारा लें। इस सप्ताह विवादित मामलों और उद्दंड व्यक्तियों से उचित दूरी बनाए रखना ही उचित रहेगा।
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपके काम कभी बनते तो कभी अटकते हुए नजर आएंगे। इस सप्ताह आपको आवश्यक कार्यों को करने में किसी भी प्रकार आलस्य करने से बचें, अन्यथा बने-बनाए काम भी बिगड़ सकते हैं। इस सप्ताह व्यवसाय से जुड़े लोगों को आय के मुकाबले व्यय की अधिकता रहेगी। बाजार में अपनी साख को बनाए रखने के लिए आपको अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला भी करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपना काम दूसरे के भरोसे छोड़ने से बचते हुए स्वयं ही बेहतर तरीके से करने की आवश्यकता रहेगी।
सप्ताह के उत्तरार्ध में घर के किसी बुजुर्ग व्यक्ति की सेहत आपकी चिंता का कारण बनेगी। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए इस सप्ताह मीन राशि के जातकों को अहं और वहम से बचने की बहुत जरूरत रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में आपका अपने जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर तकरार होने की आंशका है। बेवजह के तनाव एवं तकरार से बचने के लिए विवाद की बजाय संवाद का सहारा लें। इस सप्ताह विवादित मामलों और उद्दंड व्यक्तियों से उचित दूरी बनाए रखना ही उचित रहेगा।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा में नारायण कवच का पाठ करें।