यदि आप विदेश जाकर पढ़ाई या कामकाज करने की सोच रहे थे तो संभव है कि आपकी कामना इस सप्ताह पूरी हो जाए। सप्ताह के उत्तरार्ध में भूमि-भवन या पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद और बाधाएं दूर होंगी।
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सफलता लिए है। सप्ताह की शुरुआत में जीवन से जुड़े तमाम अवसर दरवाजे खटखटाते हुए नजर आएंगे। रोजी-रोजगार की तलाश में भटक रहे लोगों को बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को मनचाहा पद या जिम्मेदारी मिल सकती है। सत्ता और सरकार से जुड़ी योजनाओं का लाभ मिलेगा। विदेश से जुड़े काम करने वालों के लिए यह समय शुभ साबित होगा। यदि आप विदेश जाकर पढ़ाई या कामकाज करने की सोच रहे थे तो संभव है कि आपकी कामना इस सप्ताह पूरी हो जाए। सप्ताह के उत्तरार्ध में भूमि-भवन या पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद और बाधाएं दूर होंगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में फैसला आपके हक में आएगा। व्यवसाय में मनचाहा लाभ और प्रगति देखने को मिलेगी। हालांकि इस दौरान आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान रखना होगा, अन्यथा आप मौसमी बीमारी के शिकार हो सकते हैं। इस सप्ताह आपकी प्रेम की गाड़ी पटरी पर तेजी से दौड़ती हुई नजर आएगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे और लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन श्री हरि विष्णु की साधना और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। सौभाग्य की प्राप्ति के लिए केसर या हल्दी का तिलक लगाएं।