फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pisces Weekly Horoscope (26 June- 2 July): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?

Sun, 25 Jun 2023 05:16 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सभी मनोकामनाओं को पूरा करने वाला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको संतानपक्ष से जुड़ा कोई समाचार प्राप्त होगा।
विज्ञापन
Pisces Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीन राशि

विज्ञापन

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सभी मनोकामनाओं को पूरा करने वाला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको संतानपक्ष से जुड़ा कोई समाचार प्राप्त होगा। संतान से जुड़ी किसी बड़ी चिंता दूर होने पर आप राहत की सांस लेंगे। यह सप्ताह आपके करियर-कारोबार की दृष्टि से अत्यंत ही शुभ है। नौकरीपेशा लोगों की प्रतिष्ठा एवं पद में बढ़ोत्तरी होगी। साथ ही साथ आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। हालांकि धन की आवक के साथ खर्च की अधिकता भी बनी रहेगी क्योंकि आप इस सप्ताह सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों का इस सप्ताह गुडलक काम करता हुआ नजर आएगा। ऐसे लोगों को पार्टी या किसी संस्थान में बड़ी जिम्मेदारी या पद की प्राप्ति हो सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में माता-पिता के सहयोग और समर्थन से अपने जीवन से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। करियर-कारोबार या निजी जीवन में लिए गये निर्णय का लाभ आपको भविष्य में देखने को मिलेगा। यदि आप अपने प्रेम संबंध को विवाह में तब्दील करने के लिए प्रयासरत हैं तो आपको इस सप्ताह इसमें सफलता मिल सकती है। परिजन आपके प्रेम को स्वीकार करके विवाह के लिए हरी झंडी दिखा सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर बने रहेंगे। सेहत सामान्य रहेगी। 

उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा और उनकी चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें