मीन
मीन राशि के जातकों के लिए दिसंबर महीने का आखिरी सप्ताह शुभता और सौभाग्य को लिए हुए है। इस सप्ताह मीन राशि के जातकों को कार्यों में मनचाही सफलता और कारोबार में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। सप्ताह की शुरुआत में करियर-कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद एवं बड़ी सफलता प्रदान करेगी। इस दौरान सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों के साथ संबंध बनेंगे। जिनकी मदद से भविष्य में लाभ की प्राप्ति संभव हो पाएगी। यदि आप विदेश में अपने करियर-कारोबार को लेकर प्रयासरत हैं तो आपको इस सप्ताह इसे संबंधित शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। सप्ताह के मध्य में घर में धार्मिक-मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। उच्च शिक्षा में आ रही अड़चनें दूर होंगीं। संतान पक्ष से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो जाने पर आप राहत की सांस लेंगे। सप्ताह के अंत में आर्थिक संकट के बादल धीरे-धीरे छंटते हुए नजर आएंगे। कारोबार में बढ़ोत्तरी करने का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान स्वजनों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के खूब अवसर प्राप्त होंगे। मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग और समर्थन हासिल रहेगा। प्रेम संबंध में नजदीकियां बढ़ेंगी। यदि आप अभी तक सिंगल थे तो किसी के साथ हुई मित्रता प्रेम संबंध में तब्दील हो सकती है। घरेलू महिलाओं का अधिकांश समय पूजा-पाठ में बीतेगा।
उपाय: प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं और नारायण कवच का पाठ करें।